
संवाददाता-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया
कांठ, मुरादाबाद( परिपाटी न्यूज़) l कांठ क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बालिका के साथ बलात्कार के बाद हत्या मामले में पुलिस को पांचवे दिन कामयाबी मिली और पुलिस ने मुल्ज़िम को दिल्ली से गिरफ्तार

कर लिया है l थाना क्षेत्र कांठ निवासी जोया पुत्री शाबिर 22 दिसंबर को लापता हो गई थी शुक्रवार को उसका शव खेत में मिला था अगले दिन और पोस्टमार्टम में उसका दुष्कर्म कर गला घोट कर हत्या की पुष्टि हुई l पुलिस ने आसपास की सीसी टीवी कैमरे की फुटेज तलाशी वह अपने तहेरे भाई लालू के साथ अंतिम बार देखी गई l तहेरे भाई के अचानक फरार होने से पुलिस का सदेह विश्वास में बदल गया पुलिस ने तीन टीमों को युवक को पकड़ने के लिए लगाया परंतु 5 दिन के बाद हत्या आरोपी अभियुक्त को पुलिस द्वारा दिल्ली से को गिरफ्तार कर लिया गया l
