Spread the love

संवाददाता- जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) भाजपा की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका एवं आभा फ़ाउण्डेशन की संस्थापिका आभा सिंह द्वारा अपने जन सेवा अभियान के!! अंतर्गत आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर मंडल के ग्राम जयरामपुर में वासु चौहान के आवास पर रजाई वितरण का आयोजन कराया गया, जिसमें ठंड से

बचाव हेतु ज़रूरतमंद व अभावग्रस्त लोगों को निशुल्क रूप से रजाई का वितरण किया गया ।इस अवसर पर आभा सिंह ने अपने हाथों से लोगों को रजाई प्रदान कर उनके साथ संवाद किया । उन्होंने कहा कि जन सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ वह लम्बे समय से जनता की सेवा निरंतर कर रही हैं । जिसमें अपने निजी खर्चे से बेटियों के विवाह कराने, मातृशक्ति को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने, बुजुर्गों को निशुल्क चश्मा वितरण, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न जन सेवा के कार्य शामिल हैं । आभा सिंह ने कहा कि जनसेवा के संकल्प को पूरा करने के लिए आगामी दिनों में जनता की सेवा के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।कार्यक्रम में लखपति सिंह डेरी वाले, मास्टर नितेंद्र कुमार, डा० लव कुमार, उमा देवी, बेबी देवी सहित सम्मानित क्षेत्रवासी व ग्रामवासी उपस्थित रहे !

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद