Spread the love

संवाददाता- संदीप कुमार सैनी

भगवानपुर परिपाटी न्यूज़-गौ संरक्षण स्क्वायड व थाना भगवानपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सिरचंदी भगवानपुर के जंगल में ईदगाह के पास गन्ने के खेतों में छापेमारी कर अभियुक्त मेहरबान पुत्र शकील को गौमाँस मय गौकशी उपकरण के गिरफ्तार किया गया तथा उसके अन्य साथी भोटा पुत्र वहीद, शावेज़ पुत्र भोटा निवासीगण ग्राम सिकंदरपुर भैसवाल भगवानपुर व इकरार पुत्र कबीर निवासी सिरचंदी भगवानपुर अँधेरे व गन्ने के खेतों के लाभ लेकर भागने में सफल रहे। अभियुक्त मेहरबान ने बताया कि रात को उसने अपने उपरोक्त साथियो के साथ मिलकर दो बैल काटे थे मौके पर बरामद मांस को उन्ही बैलों का बताया। मौके पर गिरफ्तार अभियुक्त मेहरबान उपरोक्त व फरार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना भगवानपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP