
क्राइम संवाददाता-जोगेंद्र तोमर/परिपाटी न्यूज़ वीडियो

पीलीभीत,बीसलपुर परिपाटी न्यूज। भाई दूज के पर्व पर बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए रास्ते में लगे जाम के कारण काफी कठिनाइयों के साथ व देर से अपने भाईयों के घर पहुंच सकी जबकि रोडवेज बसों में भी खासी भीड़ बहनों की दिखाई थी नगर के ईदगाह चौराहे पर वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण थोड़ी थोड़ी देर में जाम की समस्या आती रही जिसको चौराहे पर खड़े प्रभारी निरीक्षक व उनके पुलिसकर्मियों ने जाम को खुलवा कर लोगों के वाहनों उनके गंतव्य पर जाने दिया।भाई दूज के पर्व पर बहनों को अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना करने हेतु भाइयों के घरों पर जाना आवश्यक था इस आवश्यक कार्य को मध्य नजर रखते हुए वहिने सुबह से ही अपना अपना साधन जुटाकर दुपहिया व चार पहिया वाहनों से अपने भाइयों के घरों पर रवाना हुई किंतु मार्गों पर भारी संख्या में चल रहे वाहनों के कारण ईदगाह चौराहे पर सुबह 11:00 बजे लगभग अचानक जाम लग गया क्योंकि ईदगाह चौराहे पर शाहजहांपुर, बिलसंडा, बंडा, पीलीभीत ,रसिया खानपुर, खुदागंज ,बरेली आदि की ओर से आने व जाने वाले वाहनों की संख्या अपेक्षा से कहीं अधिक थी यही कारण था कि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार त्यागी अपनी कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, उप निरीक्षक लोकेश सिंह, विपिन राठी के अलावा पुलिस कांस्टेबल व ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से लगातार जाम को खुलवा रहे थे कुछ कुछ देर में जाम लगने की समस्या आड़े आती तो मौके पर मौजूद पुलिस एक और का ट्रैफिक रोक कर दूसरे और के ट्रैफिक को पहले निकालती इसके पश्चात उस ट्रैफिक को भी उसके गंतव्य पर जाने दिया जाता अपने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के अतिरिक्त भारी संख्या में बहने रोडवेज बसों मैजिक गाड़ी टेंपो थ्री व्हीलर पर सवार होकर भी अपने लक्ष्य की ओर जाती हुई दिखाई दी इसके अलावा बारहपत्थर चौराहे पर भी पुलिस बल तैनात किया गया था जिससे वहां जाम की समस्या से निपटा जा सके किंतु फिर भी थोड़ी थोड़ी देर बाद जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होती रही किंतु पुलिस बल के वहां मौजूद होने के कारण वहां जाम नहीं लग सका और लोग अपने वाहनों से अपने-अपने स्थानों को धीरे-धीरे रवाना हो गए यह स्थिति सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक रही।