Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) l राजा का ताजपुर में ग्राम प्रधान फरहाना परवीन एवं उनके पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्य बाजार के सभी रास्तों के गेट पर गुब्बारों से सजावट कराई l जिन रास्तों से होकर बाजार में सभी लोग पहुंचते हैं और गांव के लोग भी बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं l मेन मार्केट के सभी रास्तों को गुब्बारों से सजाया गया है l बहुत अच्छी तरह से सुंदर गेट लगवाए गए हैं यह एक अच्छी पहल है और साथ ही हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल भी है l अगर सभी जगह इसी तरह एक दूसरे के त्योहारों को सम्मान दिया जाए और एक साथ मिलकर के मनाया जाए तो त्योहारों की खुशी कई गुना बढ़ जाती है l इसी के साथ साथ आपसी सौहार्द भी बढ़ता है l हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले वर्षों में भी सभी त्योहारों पर इसी तरह की परंपरा चलती रहेगी l

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद