
संवाददाता-हरिराज सिंह सैनी/परिपाटी न्यूज मीडिया
हीमपुर दीपा बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)-थाना क्षेत्र के खादर के गांव के जंगलों में एक बार फिर से गंगा के पानी नहीं डेरा जमा लिया है अभी भी गंगा का जलस्तर बढ़ने पर है। उधर बेमौसम बारिश से किसान फसल के नुकसान से नहीं उभरे थे कि गंगा के पानी ने आकर उनकी और परेशानियां बढ़ा दी है। बारिश व हवा के कारण धान की फसल जमीन पर बिछ गई और नीचे पानी भरा हुआ है जिस कारण से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। और अब गंगा का पानी किसानों की आफत बना हुआ है।ज्ञात है कि पहले भी कई बार गंगा का जलस्तर बढ़ गया था जिस कारण से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था । किसान उस भारी नुकसान से अभी तक उभर ही नहीं पाए थे की गंगा का जलस्तर फिर से बेमौसम बारिश के कारण बढ़ गया जिस कारण से किसानों की फसल धान व गन्ने को काफी भारी नुकसान है।गंगा के पानी ने वितरौला फार्म से जहानाबाद मार्ग व सलेमपुर से बलिया नंगली व जलीलपुर को जाने वाला मार्ग को बंद कर दिया है। गंगा का जलस्तर यातायात में भी बाधा बना हैं।
