
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)- भाजपा उत्तर प्रदेश पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक सरोहा को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष खेल सिंह राजपूत व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया

है । विवेक सरोहा के विधानसभा प्रभारी बनते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है । विवेक सरोहा को बधाई देने वालों का तांता लग गया है । विवेक सरोहा ने कहा कि किसानों के लिए भाजपा सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका प्रचार-प्रसार पूरी नूरपुर विधानसभा में किया जाएगा । वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुजराल को बनाए जाने पर भी क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है । सत्येंद्र गुजराल को मोरना मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को दिलाने का विश्वास दिलाया ।
