
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) दिनांक 06/10/2021 की रात्रि को राजा का ताजपुर में श्री आदर्श रामलीला का उद्घाटन समारोह किया गया जिसमें पहले पंडित कन्हैया सिंह के द्वारा पूजन किया गया जिसमें सभी कमेटी के सदस्य ताजपुर बस्ती के गणमान्य

व्यक्ति सम्मिलित हुए । उसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता आयुष चौहान के द्वारा फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया गया । जिसमें रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, सतवेंन्दृ सिंह गुजराल, सुमित शर्मा, शुभम वालिया, डॉ जितेंद्र कुमार तोमर, कमलजीत सिंह, बृजेश कुमार त्यागी, बाबूराम शर्मा, पूर्व प्रधान अशोक कुमार त्यागी, नीरज कुमार यादव, धर्मअवतार वर्मा, मदन सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे ।