
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) सैनी समाज की एक विचार गोष्ठी 10 अक्टूबर दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे सैनी धर्मशाला दारानगर गंज में आयोजित की जायेगी | गोष्ठी में मुख्य अतिथि समता परिषद के संस्थापक चंद्रपालसिंह सैनी होंगे | गोष्ठी में सैनी समाज की राजनैतिक शैक्षिक सामाजिक दिशा एवं दशा पर चिंतन किया जाएगा | गोष्टी उपरांत जिला सैनी सभा का चुनाव भी होगा। उक्त जानकारी देते हुए सैनी धर्मशाला गंज के प्रबंधक कल्याण सिंह सैनी (निजामतपुरा) ने सैनी समाज के समस्त लोगो से गोष्ठी में पहुंचने की अपील की है | गोष्ठी को सफल बनाने के लिये गंज सैनी धर्मशाला की प्रबंध कमेटी के सदस्य कल्याण सिंह सैनी, आशाराम सैनी, पुखराज सैनी, मदन सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, रामगोपाल सैनी, विष्णु सिंह सैनी, सुमेर सिंह सैनी, शिवचरन सिंह सैनी ने राजा का ताजपुर, पोटी गोपालपुर, मुजाहिदपुर, कन्हेडी, बुढनपुर, स्योहारा, खानपुर आदि गांव पहुँचकर समाज के लोगो से अधिक से अधिक संख्या में गोष्ठी में पहुँचने का आह्वान किया |