
संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया
सरधनी बिजनौर परिपाटी न्यूज। ग्राम सरधनी में प्रथम नवरात्रि पर पूजन का कार्यक्रम हुआ और मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया।जिसमें श्री मां दुर्गा मंदिर मे साकेंद्र प्रताप जिला पंचायत अध्यक्ष

बिजनौर द्वारा पूजा अर्चना की गई तथा आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को प्रसाद वितरित किया गया। श्री मां दुर्गा मंदिर को फूल माला इत्यादि से सजाया गया और सभी भक्तों ने बैठकर मंदिर में पूजा अर्चना की।इस मौके पर कार्यक्रम में साकेंद्र प्रताप जिला पंचायत अध्यक्ष बिजनौर, रामपाल सिंह मंदिर समिति अध्यक्ष, कमल कुमार मंदिर समिति उपाध्यक्ष, मदन सिंह, गोविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, खजांची सिंह ,सोमपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, गोपाल सिंह, मुनेश सिंह, हेमेंद्र सिंह, सुरेश सिंह (पूर्व प्रधान) आदि सभी मंदिर समिति के कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।
