
मुरादाबाद मंडल ब्यूरो-एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज मीडिया
बिजनौर परिपाटी न्यूज़।– एमoजेoपीo रुहेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा एमoडीo कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर, बिजनौर का बीo एo तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कॉलेज प्रबंधक डॉo विदित कुमार के अनुसार अंशु सागरथला ने 68.25 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। भावना ने 62.08 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा आर्यन राठी ने 60.50 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधक, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
