Spread the love

संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया

गंज बिजनौर परिपाटी न्यूज़। महात्मा विदुर कुटी के निकटवर्ती क्षेत्र ग्राम गंज में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे की धुन पर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ । झांकी और शोभायात्रा का केंद्र रहे महादेव के स्वरूप में एसपी तंवर और नौ देवियो के रूप में क्षेत्र की ही नौ नन्ही बेटियां रहीं, इसी के साथ साथ ढोल की थाप पर अखाडा भी खेला गया । शोभायात्रा गंज गंगा घाट से लेकर पीपल चौराहा, मेन मार्केट, जोशीयान मोहल्ले, प्रजापति मोहल्ले से होते हुए सैनी मोहल्ले में पहुंचने के बाद फिर बस स्टैंड से होते हुए रामलीला मंच पर समाप्त हुई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट चंद्रशेखर ,राजू उपाध्याय (मंडल महामंत्री ,झालू मंडल भाजपा ,) ललित चौधरी मंडल अध्यक्ष भाजपा), हर्ष चौधरी (मंडल मंत्री भाजपा), आशुतोष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, पंडित दुर्गेश गौड, गौरव महेश्वरी, नवनीत महेश्वरी, महेश अग्रवाल, डॉ पुष्पेंद्र सैनी, विशाल अग्रवाल, राहुल शर्मा, सोनू महेश्वरी, शशि भूषण शर्मा, कुलदीप भार्गव ( मेकप मैन), मोनू शर्मा, राजू प्रजापति, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद