
संवाददाता विक्की जोशी परिपाटी न्यूज़ मीडिया
संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
गंज बिजनौर, परिपाटी न्यूज। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा रेखा गुप्ता के बिजनौर आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय बिजनौर पर क्षेत्रीय भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी वर्षा कौशिक एवं क्षेत्रीय महामंत्री दीपमाला संतोषी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने समस्त जिले की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की अपनी अपनी टीम के साथ गंगा बैराज पर पहुंचकर माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता का स्वागत करने का आह्वान किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान महिलाओं की सुरक्षा भाजपा में ही सुनिश्चित है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोनिका यादव ने महिला मोर्चा कि सभी मंडल अध्यक्षों से इस कार्यक्रम में बढ़ हिस्सा लेने का आह्वान किया बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल संजू रानी जिला महामंत्री भारती महिला मोर्चा की जिला मंत्री शारदा चौधरी सरिता सैनी बिजनौर नगर अध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता के साथ-साथ झालू मंडल की अध्यक्ष ममता शर्मा के नेतृत्व में मंडल महामंत्री गीता शर्मा मंडल उपाध्यक्ष प्रभा शर्मा मंडल उपाध्यक्ष कविता रानी मंडल मंत्री निशा राजपूत आदमपुर की मंडल अध्यक्ष अलका विश्नोई मंडल महामंत्री उषा भटनागर सहित सैकड़ों की संख्या में जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
