
संवाददाता-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया
कांठ,मुरादाबाद परिपाटी न्यूज। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाअध्यक्ष अफरोज जहां के नेतृत्व में एक महिला सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी कार्यालय (25) कॉठ विधानसभा मरहूम साबिर शेख के आवास पर हुआ ।सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सपा महिला सभा की

जिलाअध्यक्ष अफरोज जहां ने पार्टी को मजबूती के लिए महिलाओं को निर्देश दिए जन-जन गांव-गांव गली कि पार्टी कार्यकर्ता मोहल्ले-मोहल्ले जाकर सपा की नीतिया व सपा सरकार में किए गए जनहित के विकास कार्यों को जनता को बताएं और सन 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर सपा सरकार को भारी बहुमत से विजयी बनाएं । इस अवसर पर बिना बिश्नोई, विक्रम सिंह यादव, अनीसुरहेमान सैफी पूर्व विधायक कॉठ ,सुरैया जमाल सचिव , नीतू कुमारी जिला सचिव ,दीनदयाल यादव,नाजिश रहमान अतुल कुमार पूर्व प्रदेश सचिव यूवजन सभा, पंकज विश्नोई ,हाजी उस्मान अली,फुरकान अली, हरपाल सिंह यादव, आदि लोग मौजूद रहे/