Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत ताजपुर गुरुद्वारा में थाने की ओर से महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को अपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, कार्यक्रम महिला मंगल दल के तत्वाधान में आयोजित किया गया महिला कांस्टेबल सुमन सिंह, प्रिया चौधरी ने बताया कि जानकारी के अभाव में कभी-कभी बहुत बड़ी घटनाएं हो जाती हैं अगर जानकारी हो तो किसी भी घटना को टाला जा सकता है सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर है जिसके चलते छात्राओं व महिलाओं के साथ घटित होने वाली घटनाओं में कमी आई है अब छात्राएं निडर होकर स्कूल जा सकती हैं उन्होंने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 की जानकारी दी और उन्होंने किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया कार्यक्रम का संचालन महिला मंगल दल की अध्यक्ष गुरमीत कौर ने किया कार्यक्रम में राज कौर, गुंजन त्यागी, रीना त्यागी, बीवी मिथिलेश कौर, सतविंदर कौर अमरजीत कौर ,रेनू त्यागी आदि मौजूद रहे गुरुद्वारा प्रबंधक कमलजीत सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद