Spread the love

संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर परिपाटी न्यूज। राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनन्दी बेन पटेल आगामी 06 अक्तूबर,21 को जिला बिजनौर भ्रमण कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय का करेंगी उद्घाटन तथा विदुर कुटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मंदिर के दर्शन तथा वृद्वाश्रम का करेंगी भ्रमण जिलाधिकारी प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश आनन्दी बेन पटेल आगामी 06 अक्तूबर,21 को हैलीकॉप्टर द्वारा 02:00 बजे पुलिस लाईन, हैलीपेड बिजनौर पहुंचेगीं तथा वहां से कार द्वारा 02:40 बजे राजकीय महाविद्यालय पहुंचकर 14ः55 बजे महाविद्यालय का उदघाटन करेंगी तदुपरांत 03:35 बजे तक वहां आयोजित होने वाले आंगनबाड़ी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। मा0 राज्यपाल महोदया 03:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 04:30 बजे विदुर कुटी, दारानगर गंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा 05:15 बजे विदुर कुटी स्थित मंदिर के दर्शन एवं वृद्वाश्रम का भ्रमण करने के बाद श्रीमती पटेल 05:20 बजे विदुर कुटी से कार द्वारा प्रस्थान कर 05:40 बजे पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड पहुंचकर मेरठ के लिए प्रस्थान करेंगी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद