Spread the love


संवाददाता-ललित धीमान

सहारनपुर पीपीएन। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है उनकी विभागवार कारण सहित रिर्पोट प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित हुये कोविड वैक्सीनेशन लांच कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने कहा कि जनपद में 500 के सापेक्ष 427 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ। उन्होने कहा कि जिला चिकित्सालय में 101 के सापेक्ष 78, महिला चिकित्सालय में 100 के सापेक्ष 74, मेडिकल काॅलेज में 100 के सापेक्ष 100, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसावा में 100 के सापेक्ष 85 और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगोह में 100 के सापेक्ष 90 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0सोढी ने बताया कि मेडिकल काॅलेज और सरसावा में पोर्टल पर नेटवर्क समस्या के कारण अपलोड करने में दिक्कत का सामना करना पडा। उन्होने कहा कि जिन लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया उन्हे 30 मिनट तक आॅब्जर्वेशन में रखा गया। जनपद में कहीं पर भी किसी प्रकार की स्वास्थ्य के प्रति कोई अप्रिय घटना नही मिली। कोरोना का टीका लगवाने वाले सभी लाभार्थी बिल्कुल स्वस्थ हैं।
बैठक में एस0पी0 यातायात प्रेमचन्द, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 सुनील वर्मा, मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डा0 डी0एस0मार्तोलिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *