Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज़

दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के दम पर ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर लाखों रुपए की लूट को दिया अन्जाम

हरिद्वार ppn । हरिद्वार में दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के दम पर ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर लाखों रुपए की लूट को घटना को दिया अन्जाम मौके से फरार हो गए बदमाश सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशो की यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
आपको बता दे ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम के पास मोरल तारा ज्वेलर्स का शोरूम है। दिन दहाड़े शोरूम में आधा दर्जन बदमाश घुसे और हथियारों के दम पर दुकान के अंदर बैठे ग्राहकों को आतंकित करते हुए लूटपाट कर दी। इसके बाद आरोपी 10 मिनट में ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोरूम को अपने कब्जे में ले लिया और शोरूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की पड़ताल शुरू कर दी है।सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। सभी बदमाश जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *