Spread the love

संवाददाता:- विक्रमजीत सिंह परिपाटी न्यूज़

हरिद्वार ppn । बहादराबाद स्थित पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर वात्सल्य वाटिका अनाथ आश्रम हरिद्वार में रोजमर्रा वस्तु बच्चों में वितरित की व अनाथ बच्चों के संग अपना जन्मदिन मनाया

हरिद्वार पीपीएन:-हरिद्वार बहादराबाद पहुंचकर पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने वात्सल्य वाटिका अनाथ आश्रम हरिद्वार में रोजमर्रा की वस्तु बच्चों में वितरित की व उनके संग अपना जन्मदिन मनाया! इस शुभ अवसर पर सुबोध राकेश ने जन्मदिन पर अनाथ आश्रम मैं अनाथ बच्चों के साथ अपनी खुशियां जाहिर की और उन्हें उपहार स्वरूप रोजमर्रा की वस्तुएं वितरित की और कहीं घंटे वहां मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों का हाल चाल जानना! सुबोध राकेश ने अनाथ बच्चों के लिए परमपिता परमेश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!

इस शुभ अवसर पर आश्रम के प्रधानाचार्य श्री रामवीर सिंह, श्री नंदलाल वर्मा, श्री विकास यादव, श्री सुभाष शर्मा, जॉनी प्रधान, नितिन त्यागी,अंकित त्यागी, राव शाहबाज राणा, शुभम चौधरी,सुधीर कुमार, अनिल कुमार,मामू कुमार, रोहित कुमार,अश्वनी कुमार, सूरज कुमार,प्रशांत सैनी, मेनपाल सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP