Spread the love


हरिद्वार ppn । बजरी वाला बैरागी कैम्प में कल लगी भीषण आग से पीड़ित परिवारों से मिलने आज आम आदमी पार्टी की एक टीम प्रदेश उपाद्यक्ष ओ पी मिश्रा, के नेतृत्व में पहुँचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना स्थल का जायजा लिया पीडित परिवारों ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से हम रह रहे है कई बार क्षेत्रीय विधायक द्वारा जमीन हमारे नाम करने एवम स्थायी आवास देने की बात कही थी ।

प्रसाशन द्वारा दिया जा रहा 3000 रुपये मुवावजा नाकाफी बताते हुए लेने से साफ इंकार कर दिया क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा बताया गया कि आग सिलेंडर फटने से नही बल्कि सांजिशन आग लगाई गई है पिछले कई दिनों से कुंभ मेला होने के अंतर्गत जमीन खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था जिसपर हमारे द्वारा जगह खाली करने से साफ इनकार कर दिया था हमारी कौशिक कॉलोनी में हमे सारी मूलभूत सुविधाएं है हम समय पर बिजली का बिल जमा करते है हर बार वोट करते है फिर हमे क्यों साजिश के तहत क्यों हटाया जा रहा है आप पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष ओ पी मिश्रा ने बताया कि बजरी वाला में हुई घटना ह्रदय विदारक है हम सरकार और प्रसाशन से पीड़ित परिवारों को उचित मुवावजे की मांग एवम स्थायी आवास की मांग करते है ।


हेमा भण्डारी ने बताया की महिलाएं एवम बच्चे खुली सड़क पर रहने को मजबूर है जो कि तकलीफ देय है प्रसाशन द्वारा दिया जा रहा मुवावजा पर्याप्त नही है सरकार एवम प्रसाशन उनके रहने खाने की उचित व्यवस्था कर उन्हें आवास दिलाए
नवीन मारया ने कहां की पीड़ित परिवारों ने कल से कुछ खाया नही है जिनके घर शादी थी पूरा समान जलकर खाक हो गया इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि आग कैसे लगी
टीम में ओ पी मिश्रा, हेमा भण्डारी, नवीन मारया, अर्जुन सिंह उपस्तिथ रहे

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP