
विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार
हरिद्वार पीपीएन। नीलाम अधिकारी/नायब तहसीलदार रूड़की ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत हरचन्दपुर वि0ख0 नारसन, तहसील रूड़की की ग्राम सभा के खसरा सं0 21, 195 में खड़े कुल 18 पेड़ जिसका वन विभाग द्वारा मूल्यांकन किया गया है, की नीलामी दिनांक 10.06.2021 को तहसील भवन में स्थित लेखपाल कक्ष, तहसील रूड़की में हुई थी, किन्तु कोई बोलीदाता उपस्थित नहीं होने के कारण दिनांक 10.06.2021 को नीलामी निरस्त कर दी गयी।
पुनः नीलामी दिनांक 24.06.2021 को की जाएगी। इच्छुक बोलीदाता नियत दिनांक 24.06.2021 को प्रातः 11ः30 बजे तहसील भवन में स्थित लेखपाल कक्ष, तहसील रूड़की में उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलाम होनेे वाले पेड़ का स्थलीय निरीक्षण व अधिक जानकारी राजस्व उपनिरीक्षक या ग्राम प्रधान के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति/ठेकेदार को धरोहर की धनराशि रू0 50,000/ का बैंक ड्राफ्ट, जो तहसीलदार रूड़की नाम से स्थित भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा रूड़की पर देय होगा अथवा नकद जमा कराना अनिवार्य है