Spread the love

संवादाता:- विक्रमजीतसिंह परिपाटी न्यूज़

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शहरी विकास मंत्री से भेंट कर लोगों की परेशानियों के बारे में बताया

हरिद्वार पीपीएन:-आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने देहरादून में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से भेंट कर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर किए जाने की मांग की उन्होंने जनपद हरिद्वार के भारतीय जनता पार्टी के 6 विधायकों के हस्ताक्षर युक्त पत्र शहरी विकास मंत्री को सौंपते हुए कहा कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के गठन से ही ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब मजदूर किसानों का आवास बनाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

और कहीं ना कहीं उनका शोषण एचआरडीए के अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी लाभ उनको नहीं मिल पा रहा उन्होंने बंशीधर भगत शहरी विकास मंत्री जी से ग्रामीण क्षेत्रों को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से शीघ्र बाहर किए जाने की मांग की ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने आवास बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके मंत्री जी ने शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP