एफआईआर में नामदर्ज आरोपियों से मिले हुऐ हैं जांच अधिकारी : पीड़िता पिंकी
हरे राम यादव
राजस्थान (परिपाटी न्यूज़) सवाई माधोपुर जिले की पुलिस अधीक्षक का एक गैर कानूनी व जिम्मेदाराना मामला सामने आया है जिसके चलते पीड़ितों और उनके अधिवक्ता हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्र सिंह तोमर/ राजा भईया ने गंभीर आरोप लगाते हुये पूरे मामले की जांच कराने के लिए भरतपुर रेंज के पुलिस उप महानिरिक्षक को शिकायत दर्ज कराई गई, एडवोकेट तोमर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दो महीने पूर्व उनकी क्लाइंट शहर सवाई माधोपुर निवासी पिंकी किन्नर और उनके साथियों के साथ श्योपुर मध्य प्रदेश निवासी कोमल किन्नर और उनके साथियों ने जबरन घर में घुस कर जान से मारने की कोशिश करते हुए मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था और हथियारों के बल पर उनके पहने हुए तथा घर में रखे सोने के लगभग चालीस पैंतालीस तोले के जेवरात और 18-20 लाख रूपए की नगदी भी लूट कर ले गए थे पीड़ितों के साथ बरवर्ता करते हुऐ उनके बाल तक काट दिए थे पिंकी की शिकायत पर सभी पीड़ितों की डॉक्टरी जांच कराने के बाद थाना कोतवाली में एफआईआर संख्या 314/2026 भी दर्ज की गई थी परंतु एफआईआर की कॉपी मिलने पर उन्हें पता चला कि थाना पुलिस ने आरोपियों को बचाते हुये उनसे मिली भगत कर हल्की फुलकी धाराओं और चोरी का मामला दर्ज कर मामले की इति श्री कर दी है जिसकी शिकायत पीड़ित पिंकी किन्नर और उनके साथियों ने एक अक्तूबर को लिखित रूप में जिले की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्री और भरतपुर रेंज की पुलिस उप महानिरिक्षक को सभी तथ्यों सहित की थी तथा केस के जांच अधिकारी थाने के एएसआई चन्द्र हुसैन को बदलने की और केस में कानून अनुसार उचित धाराएं जोड़ने सहित जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी जिस पर आईजी ने शिकायत पर तत्काल उचित कार्यवाही करने के लिए एसपी को निर्देशित किया था परन्तु एसपी ने पीड़ितों की शिकायत को पुनः थाना कोतवाली ही भेज दिया, जिसके परिणाम स्वरूप आज तक आरोपियों को ना तो थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया और ना ही एफआईआर अनुसार उचित गंभीर धाराएं जोड़ी ना ही लूट का माल और लूटी गई नगदी ही बरामद कराई है ।

उल्टा वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करने पर जांच अधिकारी उनसे चिड़ कर द्वेष भावना रखने लगे यहाँ तक की बार बार मांगने पर भी पीड़ितों की डॉक्टरी जांच रिपोर्ट की कॉपियां भी उन्हें नहीं दी ना ही आज तक आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट कोर्ट से जारी कराए हैं ना उनके विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही की है उल्टा उक्त जांच अधिकारी आरोपियों को जमानत दिलाने में उनकी मदद करने लगे हैं ,कल पीड़ित अपने अधिवक्ता राजेन्द्रसिंह तोमर के साथ दुवारा एसपी से मिले और उन्हें सारी बातें बता कर फिर से जांच अधिकारी बदलने तथा केस में उचित क़ानूनी धाराएं जोड़ने एवं आरोपियों को गिरफ्तार कराने की गुहार लगाई परन्तु बड़े अचरज की बात है कि एसपी ने उनकी सारी बातें सुनने के बाद भी जांच अधिकारी नहीं बदला और शिकायत फिर से उसी थाना कोतवाली को भेज दी वो ऐसा क्यों कर रही है इसका भी कोई जवाब उन्होंने नहीं दिया जबकि नियम एवं कानून के अनुसार यह प्रत्येक पीड़ित का कानूनी अधिकार है कि वह जांच से सन्तुष्ट नहीं होने पर या जांच अधिकारी पर सन्देह होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर जांच अधिकारी को बदलवा सकता है परन्तु उक्त मामले से ऐसा प्रतीत होता है कि एसपी खुद को कानून एवं नियमों से ऊपर समझ रही हैं जो उनकी यह हरकत उनकी कार्य प्रणाली को भी सन्देह के घेरे में लती है, अब इस बाबत सभी पीड़ितो ने अपने अधिवक्ता के साथ पुनः भरतपुर रेंज के पुलिस उप महानिरिक्षक को शिकायत दर्ज कराई है और चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिलने पर जरूरत पड़ी तो राजस्थान उच्च न्यायालय में रिट पैटिशन भी दायर करेंगे, दी गई शिकायत की प्रतियां भी पत्रकारों को देते हुए उक्त जानकारी पीड़ित पिंकी किन्नर उनके साथियों और उनके अधिवक्ता द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।
