Spread the love

बिना सीना खोले, भारत में बने रोबोट से की दुनिया की अनोखी बाईपास सर्जरी

रक्षक राजपूत

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किरतपुर। मेडिकल क्षेत्र में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों ने दुनिया की पहली ऐसी रोबोटिक हार्ट बाईपास सर्जरी सफलतापूर्वक की, जिसमें मरीज का सीना खोले बिना और दिल को रोके बिना ऑपरेशन किया गया। यह सर्जरी 18 नवंबर 2026 को की गई। इस ऐतिहासिक सर्जरी को मेदांता के डॉक्टर नितिन कुमार राजपूत और जयपुर के नारायण अस्पताल के डॉक्टर ललित मलिक ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। ऑपरेशन की देखरेख एसएसएस इनोवेशंस के मालिक डॉक्टर सुधीर श्रीवास्तव ने की। अस्पताल के अनुसार, सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने शानदार तालमेल के साथ रोबोट के सभी पांच हाथों को एक साथ संचालित किया।

खास बात यह रही कि ऑपरेशन के दौरान मरीज का दिल लगातार धड़कता रहा। इस उपलब्धि ने चिकित्सा जगत में भारत की तकनीकी क्षमता और विशेषज्ञता को नई पहचान दिलाई है। डॉ. नितिन राजपूत मूल रूप से बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र के ग्राम पाडली निवासी हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्होंने अपने गांव, क्षेत्र व जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. नितिन राजपूत की इस उपलब्धि पर पुरुरवा मानव कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *