Spread the love

‎मुकुट यादव
‎
‎संभल( परिपाटी न्यूज़) नखासा थाना क्षेत्र के गांव भड़वाड़ा निवासी होमपाल ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर सगे भाइयों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है गांव भड़वाड़ा निवासी होमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था। होमपाल की अभी अविवाहित है। आरोप है कि अविवाहित होने की वजह से होमपाल के सगे दोनों भाई उसके हिस्से की जमीन अपने नाम कराने का बात कर रहे हैं।

मना करने पर मंगलवार की रात तीन बजे सगे दो भाइयों ने सोते हुए होमपाल के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे होमपाल की चीख निकल गई। चीख पुकार को सुनकर मोहल्ले व परिवार के अन्य लोग भी मौके पर इकठ्ठा हो गए और मारपीट की वजह से होमपाल घायल हो गया। जिसके बाद सगे भाई जमीन नाम न कराने पर होमपाल को धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि इससे पहले भी सगे भाई होमपाल पर हमला कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *