Spread the love

शिव कुमार

संभल( परिपाटी न्यूज़ )भाजपा असमोली मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा डिग्री कॉलेज, खासपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह चौधरी ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, मतदाता संपर्क अभियान तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, एकजुटता और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर कार्य करें।

साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी योगेंद्र त्यागी, अंजू चौधरी, वीरेंद्र यादव, प्रभात शर्मा सहित मंडल के कार्यकर्ता मनोज पाल, देवेंद्र प्रताप पाल, लखमीचंद सैनी, पुनीत शर्मा, नासिर अली, रमेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, महावीर सिंह, बोबी राघव, विक्रांत ठाकुर, पंकज शर्मा, अमिताभ सागर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोहित पंवार ने की।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *