नसीम अंसारी
हरिद्वार।(परिपाटी न्यूज़) पथरी क्षेत्र के कटारपुर बस स्टैंड पर लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर आखिरकार राहत की उम्मीद जगी है। वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे राहगीरों स्कूली बच्चों और आसपास के ग्रामीणों के लिए जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल ने जिला पंचायत निधि से हैंडपंप लगवाने का कार्य प्रारंभ करा दिया है। इस पहल के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं वर्षों से उठ रही मांग पर अब काम शुरू होने से जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पूर्व प्रधान नूतन कुमार ने बताया कि कटारपुर बस स्टैंड पर काफी लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी। बस स्टैंड पर पहले से लगे हैंडपंप गर्मियों के मौसम में पानी देना बंद कर देते थे। ऐसे में राहगीरों और आसपास के गांवों से आने जाने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती थी पूर्व प्रधान नूतन कुमार ने बताया कि कटारपुर बस स्टैंड और पूर्व चौक ऐसा प्रमुख स्थान है। जहां से अनेक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी यहां से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा दूरदराज से आने वाले मेहमानों और राहगीरों को भी पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था। पूर्व प्रधान नूतन कुमार का कहना है। कि यह समस्या आज की नहीं बल्कि पिछले कई वर्षों से बनी हुई थी। कई जनप्रतिनिधियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया लेकिन किसी ने भी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि वर्तमान विधायक के सामने भी उन्होंने हैंडपंप लगवाने की मांग रखी थी लेकिन उनके मुताबिक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। पूर्व प्रधान ने बताया कि उनके द्वारा कई बार समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी कटारपुर बस स्टैंड पर पेयजल की समस्या को उठाया गया। लगातार आवाज उठाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी रही। सवाल यह था कि आखिर क्षेत्र की इतनी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान कब होगा? पूर्व प्रधान नूतन कुमार ने कहा कि जब उन्होंने जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल के सामने यह प्रस्ताव रखा तो उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सकारात्मक पहल की। जिला पंचायत निधि से हैंडपंप लगवाने का कार्य शुरू कराकर उन्होंने यह साबित किया कि यदि जनप्रतिनिधि इच्छाशक्ति दिखाएं तो वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान भी संभव है।

पूर्व प्रधान नूतन कुमार ने जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता की परेशानी को समझा और बिना देरी किए कार्य प्रारंभ कराया। उन्होंने कहा कि कटारपुर बस स्टैंड पर हैंडपंप लगने से न केवल स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिलेगीबल्किश्र स्कूल जाने वाले बच्चों राहगीरों और दूरदराज से आने वाले लोगों को भी पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जनता को बड़े बड़े दावों से ज्यादा धरातल पर होने वाले विकास कार्यों की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों की असली पहचान तभी होती है। जब वे जनता की छोटी बड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान कराते हैं। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को गंभीरता से लिया और हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों को उम्मीद है। कि इस कार्य के पूरा होने के बाद बस स्टैंड पर आने जाने वाले लोगों को पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। कार्य प्रारंभ होने के दौरान परम आदरणीय गुरुजी धर्मेंद्र सिंह चौहान बहादरपुर जट, बड़े भाई प्रमोद चौहान, बीडीसी सदस्य चंद किरण, चौधरी महक सिंह, छोटेलाल, भूषण चौहान, पूर्व प्रधान नूतन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अब बड़ा सवाल यह है। कि वर्षों से जिस पेयजल समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया उसका समाधान कराने की पहल आखिरकार जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल को ही क्यों करनी पड़ी?फिलहाल हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू होने से कटारपुर बस स्टैंड पर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
