Spread the love

गुरप्रीत सिंह

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर मे भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड न्याय यात्रा के जरिए जनता के बीच पहुंचेगी कांग्रेस, लक्सर में स्वागत बैनर लगाकर किया गया जोरदार स्वागत उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए प्रदेश में ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ का आयोजन किया है। इस यात्रा का मुख्य नारा है भाजपा हटाओ, उत्तराखंड बचाओ! कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों और राज्य विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की जा रही है। लक्सर में उत्तराखंड न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के स्वागत के लिए लगाए गए बैनर में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ स्थानीय पदाधिकारियों को भी प्रमुखता दी गई है।

बैनर पर साफ तौर पर लिखा गया है भाजपा हटाओ, उत्तराखंड बचाओ। भाजपा सरकार की राज्य विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा आपका हार्दिक स्वागत है। इस स्वागत बैनर में जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के साथ लक्सर नगर अध्यक्ष चौधरी भगत सिंह और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत हरिद्वार के सदस्य एडवोकेट संजय सैनी को भी स्थान दिया गया है। कांग्रेस नेताओं के इस संदेश से साफ है कि पार्टी प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने की तैयारी में जुटी है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस की यह उत्तराखंड न्याय यात्रा प्रदेश की राजनीति में कितना असर डालती है और जनता के बीच पार्टी को कितना समर्थन मिलता है। आने वाले दिनों में इस यात्रा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। फिलहाल लक्सर में उत्तराखंड न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की तैयारियां और स्वागत की चर्चाएं सुर्खियों में हैं।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *