Spread the love

नसीम अंसारी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) लक्सर। ग्राम पंचायत धनपुरा के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सभी ने विधायक को फूल मालाएं पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनके 4.5 साल के सफल कार्यकाल तथा विधानसभा सत्र में जनहित के मुद्दे उठाने के लिए बधाई दी प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम, धनपुरा के उप प्रधान सलीम अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) मोहम्मद मुस्तफा अंसारी और मांगे हसन अंसारी तसव्वर भाई शामिल रहे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम ने कहा कि विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने हमेशा लक्सर और पूरे क्षेत्र की जनता की बात मजबूती से रखी है। उनकी राजनीति की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने कभी धर्म या जाति का भेदभाव नहीं किया।

उन्होंने हमेशा इंसानियत इंसाफ और हर आम नागरिक के हक के लिए काम किया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विधानसभा में चाहे किसानों के गन्ने का भुगतान हो युवाओं की पढ़ाई और रोजगार का सवाल हो मजदूरों का हक हो आंगनबाड़ी बहनों के मुद्दे हों या मूल व स्थाई निवास का मामला हाजी मोहम्मद शहजाद ने हर बात को बिना किसी डर के सदन में उठाया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में लक्सर क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं। वे साफ दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद मुस्तफा अंसारी, उप प्रधान सलीम अहमद और मांगे हसन अंसारी ने कहा कि हाजी मोहम्मद शहजाद एक सच्चे और ज़मीनी नेता हैं। ऐसे नेता बहुत कम मिलते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि किसी के बहकावे या जाति बिरादरी के चक्कर में न आएं क्योंकि कुछ लोग सिर्फ वोट काटने के लिए आते हैं। आने वाले 2027 के चुनाव में काम और विकास को देखकर सही फैसला लें और हाजी मोहम्मद शहजाद को दोबारा मौका दें ताकि क्षेत्र का भला हो सके। इस दौरान क्षेत्र के कई अन्य सामाजिक साथी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *