Spread the love

लोकचंद शर्मा

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद, किरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेगमपुर रूपचंद उर्फ सिसोना जट से ग्राम पंचायत पाड़ला को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर है । इतना क्षतिग्रस्त हो चुका है कि उसपर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस रास्ते पर दशकों वर्ष पहले खड़ंजा लगाया गया था जो अब गड्ढों में तब्दील हो गया है। बरसात में पता ही नहीं चल पाता कि रस्ते में गड्ढे है या गड्ढों में रास्ता रास्ते में बने बड़े बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। पाड़ला गांव में फालिज रोग के विख्यात हकीम है। जिनके पास दूर दराज से मरीज आते रहते है। इसीलिए ये रास्ता रात दिन चलता रहता हैं। रात को आने वाले मरीजों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है ।

दुनिया भर के रास्ते एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाले पक्के हो गए हैं लेकिन शासन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं जाता नेता लोग इलेक्शन के समय वोट मांगने तो चले आते है और रास्ता बनवाने का वादा करके चले जाते है । गांव के गणमान्यों द्वारा कई बार इस बारे में लिखित रूप में दिया जा चुका हैं। लेकिन किसी के कान पर जू तक नहीं रेंगती दिखाई देती। अब देखने वाली बात यह होगी आने वाले इलेक्शन में प्रत्याशी जनता जनार्दन के सवालो का सामना किस तरह से कर पाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *