लोकचंद शर्मा
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद थाना किरतपुर पुलिस के द्वारा दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार दिनांक 27.10.2026 को शिकायत करता अर्चना देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी ग्राम सिसोना जट थाना किरतपुर जनपद बिजनौर द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ किरतपुर बाजार चांदनी मार्केट में खरीदारी करने गई थी। अधिक भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात ने उनके पर्स से 10 हजार रुपए निकाल लिए हैं। वादीया द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना किरतपुर में मु. अ .स. 329/2026 धारा 303(2)बी एन एस दर्ज किया गया।

सीसी टीवी फुटेज से मिले साक्ष्यों के आधार पर दो महिलाएं 1. सानिया पुत्री असलम निवासी ग्राम सराय इम्मा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर 2. यासमीन पत्नी अनीस निवासी ग्राम सराय इम्मा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर के नाम प्रकाश में आए दिनांक 28.10.2026 को थाना किरतपुर द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियोग से संबंधित महिला अभियुक्ताओ में सानिया पुत्री असलम एवं यासमीन पत्नी अनीस दोनों ही निवासी ग्राम सराय इम्मा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ताओ के कब्जे से चोरी किए गए 8160 बरामद किए मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में (1). अमर सिंह राठौर थाना प्रभारी (2). अजित कुमार उप निरीक्षक (3). महिला उप निरीक्षक श्री मति ज्योति तोमर (4). कॉन्टेबल 1582 सोनू कुमार (5). कांस्टेबल 1829 प्रशांत तोमर (6). महिला कांस्टेबल 582 आंचल कुमारी सभी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर।
