Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी / परिपाटी न्यूज़

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने बृहस्पतिवार को सुबह इंदिरा चौक से अपना अभियान शुरू किया इस दौरान श्रीमती शर्मा ने 200 से भी अधिक ठेली वालों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपनी तरफ से निशुल्क मास्क और सेनीटाइजर वितरित किए इससे पूर्व श्रीमती शर्मा इंदिरा चौक पहुंची जहां वह एक एक ठेले वाले से मिली इसके बाद श्रीमती शर्मा अपने साथियों के साथ रुद्रपुर

कोतवाली के सामने संत कबीर द्वार पर गई जहां उन्होंने ठेली वालों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर प्रदान किए इसके बाद श्रीमती शर्मा सीर गोटिया जामा मस्जिद के आगे से होते हुए गल्ला मंडी और उसके बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंची फिर फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए वापस श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंची जहां उन्होंने रास्ते में जगह-जगह खड़े ठेली वालों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित करते हुए कोरोनावायरस संक्रमण से बचने की अपील की बाद में श्रीमती शर्मा रुद्रा होटल के सामने पहुंची और उसके बाद गुरु नानक इंटर कॉलेज होते हुए अग्रसेन चौक तक पहुंची जहां उन्होंने कल तक के लिए अपने इस अभियान को स्थगित किया इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के साथ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा श्रीमती सरोज रानी पूनम संजीव सहित अनेकों अन्य लोग उपस्थित थे

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP