अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज़)जनपद लखीमपुर खीरी के ग्राम सलेमपुर कोनि की होनहार बेटी दीपा जायसवाल पुत्री खूबलाल जायसवाल ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दीपा ने शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (CITS) की राज्य स्तरीय ट्रेड-वार टॉपर सूची में स्थान बनाकर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।दीपा जायसवाल ने मोटर वाहन मैकेनिक ट्रेड में 750 में से 731 अंक प्राप्त किए हैं, जो 97.47 प्रतिशत के बराबर हैं। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से जारी टॉपर सूची में उनका नाम शामिल होना उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिचायक है।

बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा की मिसाल दीपा जायसवाल की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और लगन से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में इतनी शानदार उपलब्धि हासिल कर उन्होंने अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।दीपा की सफलता पर उनके परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। तेली समाज के लिए भी यह उपलब्धि गर्व का विषय बनी हुई है। उनकी इस कामयाबी को क्षेत्र की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
