रोनिक गोयल
नहटौर।क्षेत्र के ग्राम कासमपुर लेखराज में बुधवार की रात्रि नौवें विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार से माता रानी की पवित्र ज्योत लाई गई। ज्योत को डीजे के साथ जागरण स्थल तक लाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मोहल्ला जोशियान निवासी रोहित सैनी व श्री आदर्श होली हवन समिति, नहटौर के अध्यक्ष ऋषभ जैन,श्री आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष आदेश चंद्र,चेती मेला एवं मां काली शोभायात्रा के अध्यक्ष लखपत सैनी, अभिनव जैन, मोहित भारद्वाज,विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष माणिक वर्मा, अमन अग्रवाल, अरविंद जोशी, एडवोकेट अर्पित गुप्ता, पंकज जैन बिट्टू, सागर अग्रवाल, राजवीर सैनी, तिलक अग्रवाल,धर्मेंद्र सैनी,कपिल सैनी, रोनिक गोयल,शुभम सैनी, शिवम सैनी, अभय अग्रवाल, सूरज कुमार शर्मा, अंकुश अग्रवाल,सुमित अग्रवाल, पिंटू जोशी, मुकेश सैनी, आयुष गोयल, अन्नू अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

ग्राम प्रधान कासमपुर विक्की, जागरण कमेटी के अध्यक्ष खुशीराम सैनी,संजीव सैनी,सुभाष सैनी,मोहन सैनी,अंकित सैनी,राजपाल सैनी,चंद्रपाल सैनी,नंदकिशोर व लाला सैनी सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को माता रानी की तस्वीर भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर रोहित सैनी व ऋषभ जैन ने स्वागत करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए माता रानी से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।इस दौरान माता के भजन चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि पर भक्तों को हनी एन्ड पार्टी की टीम ने झूमने पर मजबूर कर दिया है।प्रातः में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
