Spread the love

गुरप्रीत सिंह

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर में आयोजित 89वें रामलीला महोत्सव का भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर रामलीला मैदान में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला मंचन का समापन हुआ और उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने शिरकत की। इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रधान विशाल चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार और महामंत्री वेदांश चौधरी सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रामलीला महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। वहीं, राज्याभिषेक के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक सत्य, धर्म, मर्यादा और न्याय की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं का संदेश दिया गया। रामलीला महोत्सव ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता की परंपरा को जीवंत किया। 89वें रामलीला महोत्सव का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *