Spread the love

भोजपाल सिंह

‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) सदर कोतवाली के चिम्यावली गांव में बुधवार सुबह मजदूरों को राजस्थान ले जाने की तैयारी कर रहे एक लेबर ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि गांव का ही एक युवक घर से चाकू लेकर आया और ठेकेदार पर कई वार किए। हमले में ठेकेदार की गर्दन,पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने घावों पर 15 से अधिक टांके लगाए हैं।मजदूरों को इकट्ठा कर रहे थे इरफान।चिम्यावली गांव निवासी इरफान (35) पुत्र इदरीश राजस्थान में ईंट-भट्ठे की चिमनी बनाने का ठेका लेते हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह राजस्थान जाने के लिए मजदूरों को इकट्ठा कर रहे थे। उनकी योजना बहजोई से ट्रेन पकड़कर मजदूरों को राजस्थान ले जाने की थी। इसी दौरान होली चौक के पास उन पर हमला कर दिया गया।

घर से चाकू लेकर आया आरोपी।इरफान के दोस्त मोहम्मद रफी के मुताबिक,वह इरफान के साथ मजदूरों को जुटा रहे थे। तभी गांव का साउथ पुत्र शाहिद अपने घर से चाकू लेकर आया और इरफान पर हमला कर दिया। रफी का कहना है कि हमले से पहले दोनों के बीच न तो कोई झगड़ा हुआ था और न ही कहासुनी। हमले की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। सीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर मोहित चौधरी और एसएसआई राज सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायल इरफान के बयान भी दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *