Spread the love

‎
‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) पुलिस लाइन बहजोई में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इसके बाद सभी ने मौन धारण कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शहीद जवानों के अदम्य साहस,कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया।एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कराता है,जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

उनका साहस,समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुशासन,सेवाभाव और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।श्रद्धांजलि समारोह में एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत, एएसपी उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके,सीओ संभल कुलदीप कुमार,सीओ बहजोई स्तुति सिंह,सीओ चंदौसी विवेक जावला,सीओ असमोली अमन सिंह,सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा और सीओ यातायात अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *