Spread the love

‎
‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) चंदौसी। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सम्भल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने चन्दौसी और हयातनगर थाना क्षेत्र में स्थित रावण दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने सबसे पहले थाना चन्दौसी क्षेत्र के रामबाग मंदिर स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह थाना हयातनगर क्षेत्र के रामलीला मैदान पहुंचे और वहां दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन और आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने आयोजनकर्ताओं से बातचीत कर कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।उन्होंने भीड़ को नियंत्रित रखने, लगातार सतर्क निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया, जिससे दशहरा पर्व के दौरान लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *