Spread the love

संजू देवी

उधम सिंह नगर (परिपाटी न्यूज़) गदरपुर। चक्कीमोड गांव में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के उपलक्ष्य में गांव में कलश शोभायात्रा निकाली गई, शनिवार को सप्तमी के पावन अवसर विधि विधान के साथ माँ का आवाहन किया गया।फूलों से मां की पालकी को सजाया गया।श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और माता रानी के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।नवरात्रि के अवसर पर गांव में माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया जा रहा है।

धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गांव के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित कलश शोभायात्रा और माता रानी के जागरण ने ग्रामीणों को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *