संजू देवी
ऊधमसिंह नगर (परिपाटी न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित बयानों के विरोध में सोमवार शाम के समय मुख्य चौराहा चक्कीमोड़ में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से की गई अपमानजनक टिप्पणी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एन एस ए) प्रमुख अजीत डोभाल के संबंध में राहुल गांधी द्वारा कथित रूप से की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के निवासियों के संबंध में की गई कथित टिप्पणी को लेकर भी विरोध दर्ज कराने की बात कही गई।मीडिया से करने पर सूबेदार मेजर खड़ा सिंह कार्की ने कहा हमारे देश विरोधी पार्टी ने देश के प्रति प्रधानमंत्री के प्रति जो अब शब्द का प्रयोग किया है वह आज ही नहीं किया,इससे पहले भी पिछले कई बरसों से चला आ रहा है।

इस प्रकार के विचार व्यक्त करके क्या वह सत्ता हासिल करेंगे ? अखिलेश यादव ने भी उत्तराखंड वासियों के लिए घुसपैठ शब्द का प्रयोग किया हमारे लक्ष्य एक ही है कि कांग्रेस को उत्तराखंड से जड़ से ही खत्म करें। कांग्रेस मुक्त भारत की यही परिकल्पना रहेगी। भाजपा के कार्यकर्ता पूर्व सैनिक यहां पर आए हैं और सौहार्द बनाकर यह काम किया है। जो देश को खोखला करने की कोशिश करेंगे हम उनका मुंह तोड़ जवाब देंगे। मोहन सिंह पानू ने भी कहा कि अखिलेश यादव के द्वारा जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है की उत्तराखंड के लोग घुस बैठे हैं उन्हें पता है कि उनके घर में भी दो हुए हैं जो उत्तराखंड की बेटी है उन्हें शर्म आनी चाहिए अपने इन शब्दों पर। चक्की मोड चौराहे पर पुतला दहन करते समय जिला पंचायत मोहन सिंह पानू,कैप्टन धन सिंह कोरंगा,प्रकाश कोश्यारी, गोपाल ठठोला ,राजेंद्र सिंह पानू, भगत सिंह धर्म सत्तू, दीपू धर्मसत्तू, राजेंद्र उपाध्याय, महेश दानू ,डंपी राणा, मदन मेहता, दिनेश नयाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
