Spread the love

‎‎मुकुट यादव‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को कथित तौर पर आतंकवादी संगठन की ओर से जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में बुधवार को श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आचार्य प्रमोद कृष्णम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया,टेलीविजन और समाचार पत्रों के माध्यम से आचार्य प्रमोद कृष्णम को बम से उड़ाने की धमकियां दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें बब्बर खालसा नामक संगठन का भी उल्लेख किया गया है। धमकी की खबर

सामने आने के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं में चिंता और आक्रोश है।ज्ञापन देने वालों ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम का जीवन सनातन धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है। ऐसे में उन्हें इस तरह की धमकी मिलना गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की।ज्ञापन में श्री कल्कि धाम के निर्माण का भी उल्लेख किया गया। कहा गया कि 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संत-महात्माओं की मौजूदगी में श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।श्रद्धालुओं ने आचार्य प्रमोद कृष्णम और श्री कल्कि धाम की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ज्ञापन की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *