Spread the love

सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर( परिपाटी न्यूज )राजा का ताजपुर, ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए वस्त्र पहनकर बड़ी संख्या में ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे, जहां विशेष नमाज अदा की गई।नमाज के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में सुख-शांति, भाईचारे और विश्व में अमन कायम रहने की दुआ मांगी। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी ।त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए चौकी प्रभारी उप नि० राजवीर सिंह पुलिस बल के

साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा वहीं ग्राम प्रधान द्वारा साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखने के लिए विषेश इंतजाम किए गए ।ईद-उल-अजहा के अवसर ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी, जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद, समाजसेवी मकसूद ठेकेदार, सपा नेता सरफराज सिद्दीकी, समाजसेवी एडवोकेट नईम अहमद, डॉ फईमुद्दीन, डॉ नफीस अहमद सहित अन्य कई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जरूरतमंदों की सहायता करने व सामाजिक एकता का संदेश दिया।वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *