Spread the love

सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज) राजा का ताजपुर। ए एच एम कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस में होली उत्सव पर स्टूडेंट्स ने गीत संगीत के बीच कार्यक्रम प्रस्तुत कर एक दूसरे को ग़ुलाल लगाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी शिक्षक कमलजीत सिंह नूर ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि रंग प्रकृति की देन हैं। जो हमारे जीवन व परिवेश को सौन्दर्यता प्रदान करते हैं। रंग बिरंगे कपड़े, रंग बिरंगी मिठाई, हमें अच्छी लगती हैं। रंगो में नफ़रत नहीं प्रेम होता हैं।  होली के रंग में प्रेम, एकता, भाईचारा समाया रहता हैं।उन्होंने त्योहारों पर नशे से दूर रहने, वाहन तेज गति में

न चलाने, रंग ग़ुलाल से परहेज करने वालों के साथ होली न खेलने, हर धर्म व उसकी परम्पराओ का सम्मान करने तथा अपने अंदर छिपी बुराइयों व नफ़रत का त्याग करने को कहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इंतख्वाब अहमद,शहजाद अहमद अवधेश कुमार, विशाल कुमार ने विचार व्यक्त किये।छात्रा चांदनी, सावनी, राजलक्ष्मी, युक्ति, अंशिका गुप्ता आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये।कार्यक्रम में एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया गया। कॉलेज डायरेक्टर मो इंतिजार अहमद ने हिन्दू छात्र छात्राओं, शिक्षकों को होली की शुभकामनायें दी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *