राम अवतार सिंह चौहान
देहरादून (परिपाटी न्यूज़) क्षत्रिय समाज सेवा संस्था देहरादून की ओर से दिनांक 28 फरवरी को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन सक्सेस प्वाइंट ग्लोबल एकेडमी, नेहरू गांव रोड, नथनपुर, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आया। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया।
कार्यक्रम में शामिल विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि समाज में आपसी संबंध और मजबूत हो सकें।
संस्था के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। इस तरह के कार्यक्रम समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में सभी सदस्यों और उपस्थित लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।