Spread the love

शिव कुमार

संभल ( परिपाटी न्यूज़ ) जे.पी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, असमोली में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मूनीस ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित विनोद कुमार, नाजिया परवीन, सरिता कुमारी, निशा परवीन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *