नसीम अंसारी
हरिद्वार(परिपाटीन्यूज़) सुल्तानपुर के नेहन्दपुर सुठारी के ग्रामीणों ने गंगा मांँ की रक्षा के लिए उप जिलाधिकारी लक्सर से लगाई गुहार खनन माफियाओं को प्रशासन का नहीं है। डर स्टोन क्रेशरों पर देख सकते हैं।अकूत स्टोन सामग्री नेहन्दपुर सुठारी के ग्रामीणों ने वरिष्ठ समाज सेवी फैजान अंसारी के साथ मिलकर अवैध खनन के खिलाफआवाज उठाई है। जिसमें अवैध खान रोकने के लिए उप जिलाधिकारी लक्सर को एक शिकायत पत्र दिया गया शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र मेंअवैध खनन का कारोबार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। लेकिन इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम नेहन्दपुर सुठारी स्थित माँ बाणगंगा नदी क्षेत्र में अवैध खनन, ग्राम समाज भूमि की अवैध खुदाई,व खनन किसके इशारे पर हो रहा है। फैजान अंसारी के साथ ही ग्रामीणों ने स्टोन क्रेशरों की भूमिका की जांच, पुलिस/प्रशासनिक मिलीभगत की जांच एवं शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान किए जाने के संबंध में भी एक प्रार्थना पत्र उप जिला अधिकारी लक्सर को दिया प्रार्थना पत्र में उप जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए लिखा कि हम समस्त ग्रामवासी नेहन्दपुर सुठारी, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार, आपके संज्ञान में अत्यंत गंभीर, जनहित, राजस्व हित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा प्रकरण प्रस्तुत कर रहे हैं। वरिष्ठ समाजसेवी फैजान अंसारी एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नेहन्दपुर

सुठारी, ग्राम क्षेत्र स्थित बाणगंगा नदी में विशेषकर पिछले तीन वर्षों में, योजनाबद्ध तरीके से रात्रि के समय अवैध खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग प्रत्येक 8–10 दिन के अंतराल पर रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक 20–25 भारी मशीनों (जेसीबी, पोपलाइन आदि) तथा 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा खनन कार्य को अंजाम दिया जाता है। फैजान अंसारी एवं ग्रामीणों का यह भी आरोप है। कि गांव के कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों,की मिली भगत से वर्तमान में आसपास संचालित स्टोन क्रेशर मालिकों की मिलीभगत से यह अवैध कार्य संचालित किया जा रहा है। फैजान अंसारी एवं ग्रामीणों नेआरोप लगाया कि खनन माफिया द्वारा ग्रामीणों को यह कहकर भयभीत किया जाता है। कि “प्रशासन से सेटिंग हो चुकी है। तथा “सुल्तानपुर चौकी में भी एंट्री कर दी जाएगी , इसलिए कोई कार्रवाई नहीं होगी। ग्रामीणों के अनुसार एंट्री के नाम पर अवैध धनराशि ली जाती है। जिसमें जेसीबी मशीन की कथित एंट्री ₹25,000 तथा पोपलाइन मशीन की एंट्री ₹50,000 बताई जाती है।

यह अत्यंत गंभीर एवं जांच का विषय है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि इसके अतिरिक्तशिकायतकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जाता है। पूर्व में खनन मामलों में कुछ खनन माफियाओ पर कार्रवाई एवं जेल की कार्यवाही हो चुकी है। फैजान अंसारी और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में अवैध खनन के कारण नदी क्षेत्र में गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे जनहानि की घटनाएँ हुई हैं।ग्राम समाज भूमि एवं आवंटित सरकारी पट्टों को अपूरणीय क्षति पहुँची है। क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं वरिष्ठ समाजसेवी फैजान अंसारी ने आरोप लगाया किस्टोन क्रेशरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रात्रि कालीन गतिविधियों का रिकॉर्ड स्थानीय अधिकारियों को देखना चाहिए जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके स्थानीय ग्रामीणों ने दिए गए ज्ञापन में मांग की है। कि राजस्व, खनन, पुलिस एवं पर्यावरण/प्रदूषण विभाग की संयुक्त उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए।ग्राम प्रधान, संबंधित जनप्रतिनिधि एवं स्टोन क्रेशर संचालकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। सुल्तानपुर चौकी एवं संबंधित थाना क्षेत्र में कथित एंट्री व्यवस्था की जांच की जाए। फैजान अंसारी वरिष्ठ समाजसेवी एवं ग्रामीणों ने मांग की है। कि ₹25,000 / ₹50,000 जैसी अवैध वसूली की जांच कर दोषियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाए। ग्रामीण वरिष्ठ समाजसेवी फैजान अंसारी एवं ग्रामीणों ने मांग की है। कि पिछले तीन वर्षों की स्टोन क्रेशर एवं रेत के पट्टो की सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच कराई जाए। रॉयल्टी, चालान, सीज कार्यवाही एवं राजस्व वसूली का विवरण सार्वजनिक किया जाए तथा अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए। दोषी व्यक्तियों एवं अधिकारियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। फैजान अंसारी समाजसेवी एवं ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी लकसर से मांग की है। शिकायतकर्ताओं एवं ग्रामवासियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। एवं माँ गंगा नदी क्षेत्र की तत्काल स्थलीय जांच कर अवैध खुदाई पूर्णतः रोकी जाए। वरिष्ठ समाजसेवी फैजान अंसारी ने कहा कि अवैध खनन से राजस्व हानि, पर्यावरणीय क्षति एवं प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। अतः जनहित में शीघ्र एवं निष्पक्ष जांचकर अवैध खनन कारोबारी पर कानूनी कार्रवाई की जाए। और क्षेत्र में अवैध खनन बंद हो सके। शिकायतकर्ताओं में पूर्व प्रधान मुस्तकीम, एहसान,ताजुल हसन,कामिल हसन,नवाब,नईम,नौशाद, रह्मलाई,आशिक अली,अब्दुल मलिक,मोहम्मद खालिद,गुलजार,मोहम्मद सलमान, आदि उपस्थित रहे।