Spread the love


एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज), नहटौर। श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के तत्वावधान में वी के इंटरनेशनल स्कूल नहटौर के मैदान पर इलेक्ट्रिवा क्रिकेट टैलेंट हंट सीरीज का द्वितीय मुकाबला खेला गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी बिजनौर ने निर्धारित 45 ओवर में 12 विकेट के नुकसान पर 299 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। डी डी पी एस की ओर से तनिष्क चौधरी ने शानदार 75 रन बनाए, जबकि आरिज़ सिद्दीकी ने 55, देव सीमार ने 45, नैतिक राजपूत ने 30, वरुण सिंह ने 20, अरनव त्यागी ने 15 और ध्रुव सत्य ने 14 रन का योगदान दिया। वी के इंटरनेशनल की ओर से गेंदबाजी में आदि सीमार ने 3 विकेट झटके, वहीं निशांत कुमार और तन्मय राठी को 2-2 सफलताएं मिलीं। इसके अलावा निशांत सिंह, इशिका तंवर और आर्यन राजपूत ने एक-एक विकेट लिया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी के इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम की ओर से समर्थ धामा ने बेहतरीन शतक लगाते हुए 126 रन बनाए और मैच के हीरो रहे। उनके अलावा धैर्य रस्तोगी ने 35, तन्मय राठी ने 30, दिव्य चौधरी ने 18, निशांत कुमार ने 15 और आदि सीमार ने 15 रन जोड़े। डी डी पी एस की ओर से गेंदबाजी में देव सीमार ने 3 विकेट लिए, जबकि आरिज़ सिद्दीकी और नैतिक राजपूत ने 2-2 विकेट हासिल किए तथा हार्दिक भारद्वाज को एक सफलता मिली। इलेक्ट्रिवा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार समर्थ धामा को, फाइटर ऑफ द मैच देव सीमार को, कैच ऑफ द मैच तन्मय राठी को और टॉस का बॉस का खिताब अशाज़ ज़ैदी को दिया गया। मैच का सफल संचालन परोपकार सिंह द्वारा किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *