दीपक भार्गव
बिजनौर (परिपरी न्यूज़) बुर्के में आने की वजह मालूम करने पर युवक ने कुछ नहीं बताया। रविवार की शाम बुर्कानशी के पैरों पर कुछ युवकों की नजर पड़ी, जिसके जूते देखकर शक गहराया। युवकों ने शोर मचा दिया। जिस पर एकत्र हुई भीड़ ने बुर्कानशीं युवक को पकड़ लिया। बुर्का हटाया गया तो वह युवक निकला। युवक ने लोगों से बताया कि वह मंडावर का रहने वाला है। बुर्का पहनकर बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में घूम रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। तमाम कोशिश के

बाद के भी उसने किसी को अपना नाम नहीं बताया। भीड़ उसे पुलिस के हवाले करने ही वाली थी, कि वह चकमा देकर मौके से भाग निकला। लोगों में चर्चा है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया होगा। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि चोरी या अन्य किसी वारदात को भी अंजाम दे सकता था। पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है।