एस पी तंवर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़ ) चिकित्सक लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सोमवर सुबह जनपद में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा व शीतलहर चलने से जनपद के तापमान में गिरावट हुई। इससे ठंड का असर बढ़ा। शीतलहर व कोहरे से अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट मापी गई। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। इससे आवागमन में भी दिक्कतें आईं। शहरी इलाकों में ठिठुरन ने लोगों को बेहाल कर

दिया। नगीना अनुसंधान केंद्र की वेधशाला के अनुसार सोमवार को जिले का सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। ठंडी हवाओं के चलते लोगों के हाथ-पैर की उंगलियां सुन्न होने लगी है। गत रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। सोमवार को सुबह दस बजे के करीब सूर्यदेव दिखाई देने लगे। दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ रही।