Spread the love

चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान को समर्पित किया : नगराध्यक्ष

देवेश्वर धीमान 

बिजनौर (परिपाटी  न्यूज़ ) हल्दौर, नगराध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान को समर्पित किया। नगर के मोहल्ला खेड़ा स्थित रालोद नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के आवास पर सोमवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा पूर्व मनाई गई।   वे सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के

प्रतीक थे। कार्यक्रम में किसानों के हित, समानता और न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर चंचल चौहान, संजीव कुमार चौहान,  नरेंद्र सिंह, सोनू कुमार महेश सिंह, मनीष चौहान, दीपक कुमार, पवन कुमार, हुकुम सिंह, विनीत कुमार, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश चौहान ने व संचालन सोनू चौहान ने किया। 

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *